अमेरिका की 13 स्टेट असेंबली में भारतवंशियों ने जीतीं 20 सीटें, रचा इतिहास, न्यूयॉर्क में भी पहली बार 4 सीटें जीतीं

ज्यादातर भारतीय जानते हैं कि अमेरिका में भारतीय मूल की कमला हैरिस उपराष्ट्रपति चुनी जा चुकी हैं। कुछ को यह भी पता होगा कि अमेरिका में 1% लोग भारतीय मूल के हैं, लेकिन वहां की राजनीति में इनका खास प्रभाव है। अमेरिका में भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने 13 स्टेट असेंबली में 20 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। ये सीटें उन चार सीटों से अलग हैं, जो भारतीय मूल के लोगों ने संसद के चुनाव में जीती हैं।

न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के चुनाव में पहली बार भारतीय मूल के लोगों ने चार सीटें जीती हैं। यह 50 राज्यों की किसी भी असेंबली में भारतीयों की पहली बार सबसे बड़ी जीत है। इसके अलावा भारतवंशियों ने न्यूजर्सी, कनेक्टिकट और नॉर्थ कैरोलिना में दो-दो सीटें और अन्य राज्यों में एक-एक सीट जीती हैं। जीते हुए इन 20 प्रत्याशियों में सिर्फ तीन ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी से हैं।

फिल्मकार मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी भी शामिल

बाकी डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य हैं। स्टेट असेंबली चुनाव जीतने वाले भारतवंशियों में फिल्मकार मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी भी शामिल हैं। कैलिफोर्निया में भारतवंशी अमी बेरा (55) पांचवीं बार जीते हैं। पेशे से डॉक्टर बेरा डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य हैं। वे सबसे लंबे समय तक असेंबली सदस्य रहने वाले पहले भारतवंशी भी बन गए हैं। उनके माता-पिता गुजरात से अमेरिका आए थे।

कैलिफोर्निया से ऐश कालरा तीसरी बार चुनाव जीती हैं

इलीनॉय में राजा कृष्णमूर्ति (47) तीसरी बार जीते। डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य कृष्णमूर्ति का जन्म दिल्ली में हुआ था। कैलिफोर्निया से ऐश कालरा तीसरी बार चुनाव जीती हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की पद्मा कुप्पा मिशिगन स्टेट में चुनाव जीतने वाली पहली प्रवासी और हिंदू महिला बन गई हैं। ओहियो से रिपब्लिकन पार्टी के नीरज अंतानी स्टेट असेंबली पहुंचे हैं। पहली बार यहां कोई भारतवंशी स्टेट असेंबली के लिए चुना गया है।

न्यूयॉर्क में चुनाव जीतने वाली पहली भारतवंशी महिला

डेमोक्रेट की जेनिफर राजकुमार (38) भारतीय मूल की पहली महिला हैं, जो न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली में चुनी गई हैं। जेनिफर की मां भारत से आकर अमेरिका के क्वीन्स में बसी थीं। बाद में परिवार न्यूयॉर्क आ गया था। कहते हैं कि जेनिफर की मां भारत में मिट्‌टी के घर में रहती थीं। जेनिफर प्रोफेशन से वकील हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डेमोक्रेट की जेनिफर राजकुमार (38) भारतीय मूल की पहली महिला हैं, जो न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली में चुनी गई हैं।


source https://www.bhaskar.com/international/news/in-the-13-state-assemblies-of-america-indians-made-20-seats-by-winning-20-seats-also-won-4-seats-for-the-first-time-in-new-york-127954047.html

Comments

Popular posts from this blog

जापान की छात्रा को मिला न्याय:बाल काले नहीं होने पर छात्रा को न आने को कहा, कोर्ट का फैसला- स्कूल ये कहना गैरकानूनी है

तनाव को कम करने के लिए बुजुर्ग ढूंढ रहें पार्टनर:अमेरिका में अकेले रह रहे बुजुर्ग वैक्सीन लगवाने के बाद प्यार की तलाश में जुटे, 4,270 किमी दूरी तय कर ब्याह रचाने को आ रहे

कोलंबिया में अगस्त के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित, US प्रेसिडेंट इलेक्ट बाइडेन की रिपोर्ट निगेटिव